बदल गए क्रिकेट के नियम


मेलबोर्न क्रिकेट क्लब ने विश्व क्रिकेट के नियमों में बदलाव की घोषणा की है। कुछ नियमों में संशोधन किया गया है।
ये नियम 1 अक्टूबर 2022 से लागू होंगे।
आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्डकप से पहले ये नियम विश्व क्रिकेट में लागू हो जाएंगे।
आइये जानते है कौनसे नियम जिनमें संशोधन किया गया है।
नियम 41.3-
क्रिकेट गेंद को चमकाने के लिये थूक लगाने पर बैन लगा दिया गया है। हालांकि कोविड 19 में इसे लागू किया गया था परन्तु अब इसे स्थायी रूप से लागू कर दिया गया है। बैन लगाने की मुख्य वजह खिलाड़ियों के द्वारा लार के लिये उपयोग में लिये जाने वाले शुगर प्रोडक्ट को को माना जा रहा है।
अब थूक लगाना गेंद बदलाव के अनुचित तरीके में माना जायेगा।
नियम 18-
इस नियम के अनुसार कैच आउट होने से पहले शॉट खेलने वाला खिलाड़ी बॉलिंग साइड पहुंच जाता था टोन्या खिलाड़ी नॉन स्ट्राइक एन्ड पर रहता था,परन्तु अब नियमों में बदलाव के अनुसार अब किसी भी प्लेयर के किसी भी तरीके से आउट होने पर नया खिलाड़ी ही स्ट्राइक लेगा।
नियम 38-
मांकडिंग को लेकर भी ICC ने बदलाव किया है। पहले इसे खेल भावना के विरुद्ध माना जाता था परंतु अब इसे कानून बना दिया गया है। यद्यपि अभी भी बहुत से पूर्व खिलाड़ी इसे खेल भावना के विपरीत मानते है।
नियम 20.4.2.12
मैदान पर अचानक होने वाली घटना यथा फैंस का मैदान पर आना,पशु, पक्षी का मैदान में घुसना जैसी घटनाओं की वजह से किसी पक्ष को नुकसान होने पर उसे डेड बॉल घोषित किया जा सकेगा।
नियम 27.4 व 28.6
इस नियम के अनुसार अब फील्डर की गलत हरकत पर बैटिंग साइड टीम को 5 रन पेनल्टी के रूप में दिए जाएंगे। पहले सिर्फ डेड बॉल घोषित होती थी।