ऑस्कर अवार्ड समारोह में चले थप्पड़

0

ऑस्कर अवॉर्ड शो के दौरान कहासुनी व पिटाई की घटना सामने आई है। यह कहासुनी अभिनेता विल स्मिथ व क्रिस रॉक के बीच हुई। क्रिस रॉक को विल स्मिथ ने जोरदार चांटा जड़ दिया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सारी घटना नेशनल टीवी पर ऑस्कर अवार्ड समारोह के दौरान

क्रिस रॉक डॉक्युमेंट्री कैटेगरी के लिए अवार्ड देने के लिये स्टेज पर पहुंचे थे। इसी दौरान क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी के बारे में एक मजाक किया। जो विल स्मिथ को पसंद नही आया। ग़ुस्से में विल स्मिथ स्टेज पर आए और उन्होंने क्रिस रॉक को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इसे देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया।

बालों को लेकर किया मजाक

दरअसल विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट ने अपने सिर के बाल पूरी तरह कटवाकर क्लीन शेव कर लिए थे। इसी को लेकर क्रिस रॉक ने मजाक किया था। जिसे लेकर विल स्मिथ गुस्सा हो गए वो स्टेज पर चढ़े व क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया।

सभी को लगा मजाक

जब विल स्मिथ ने क्रिस रॉक को थप्पड़ मारा तो हर कोई स्तब्ध रह गया। फिर वहां उपस्थित लोगों को लगा यह कोई स्क्रिप्ट का हिस्सा हो सकता है या ये मजाक किया है।

विल स्मिथ ऑस्कर के लिये भी नामित थे

विल स्मिथ किंग रिचर्ड में अपने शानदार अभिनय के कारण बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में नामित थे। हालांकि बाद में उनको ऑस्कर भी प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *