राजस्थान साइंस लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन

0

Lorem ipsum dolor sit amet,sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, At vero eos et accusam et justo duo dolores et ea rebum. Lorem ipsum dolor sit amet, no sea takimata sanctus est Lorem ipsum dolor sit amet. Stet clita kasd gubergren, no sea takimata sanctus est Lorem ipsum dolor sit amet. no sea takimata sanctus est Lorem ipsum dolor sit amet. no sea takimata sanctus est Lorem ipsum dolor sit amet. sed diam voluptua.

राजकीय नेहरू मेमोरियल महाविद्यालय, हनुमानगढ़ में प्राचार्य डॉ नरेंद्र सिंह भाम्भू की अध्यक्षता में राजस्थान साइंस फेस्टिवल के द्वितीय दिवस का आगाज किया गया। इस फेस्टिवल की शुरुआत ‘वर्तमान परिपेक्ष्य में विज्ञान की भूमिका’ विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता से की गई। इसमें 22 प्रतिभागियों ने भाग लिया। निर्णायक का दायित्व सहायक आचार्य मनदीप कौर तथा भागवंती धेतरवाल ने निभाया। इस स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मनीष, द्वितीय स्थान पर करीना तथा तृतीय स्थान पर तृप्ति जैन रहे। इन विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा।

प्रतियोगिता के बाद पालमपुर साइंस सेंटर के वैज्ञानिक श्री रामस्वरूप द्वारा इन्नोवेशन पिचिंग विषय पर ऑनलाइन सेशन दिया गया। जिसमें विद्यार्थियों से समूह चर्चा कर नए आइडियाज को अप्लाई करने का तरीका बताया गया। श्री रामस्वरूप ने बताया कि जब आप किसी समस्या से संघर्ष करते हो तो, उस समस्या से आपके संघर्ष का दृष्टिकोण नए आईडिया पैदा करता है जिससे नए आविष्कार होते है

 

 

 

इसके बाद राजकीय बल्लूराम गोदारा कन्या महाविद्यालय के सहायक आचार्य श्री विवेक शर्मा द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यक्रम ‘KARYA’ (कार्या= नॉलेज ऑग्मेंटेशन थ्रू रिसर्च इन यंग एस्पिरेन्ट्स) विषय पर व्याख्यान दिया।श्री शर्मा ने बताया कि डी एस टी द्वारा विद्यार्थियों नए इनोवेटिव आईडिया को निश्चित फॉर्मेट में आमंत्रित किये गए है, जिनमें चयनित अभ्यर्थियों को सरकारी फेलिशिप पर रिसर्च सेंटर में वैज्ञानिकों के सानिध्य में 2 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी।
इसके बाद राजकीय भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय श्रीगनगंगर के सहायक आचार्य श्री रोहित बिश्नोई द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यक्रम ‘AWSAR’ (अवसर= ऑग्मेंटिंग राइटिंग स्किल्स फ़ॉर अर्टिकुलेटिंग रिसर्च ) विषय पर व्याख्यान दिया।श्री बिश्नोई ने विद्यार्थियों को समझाया कि रिसर्च पेपर को मनोरंजक तरीके से कैसे लिखा जाए ताकि वह आमजन के लिए समझने योग्य हो।

कार्यक्रम संयोजक सहायक आचार्य सुभाष सोनी ने सभी रिसोर्स पर्सन, अतिथियों व विद्यार्थियों का आभार प्रकट करते हुए विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। डॉ भाम्भू ने वर्तमान युग को विज्ञान का युग बताते हुए, विज्ञान के प्रति जागरूक बनने का सन्देश दिया। सहायक आचार्य गुरमेल सिंह ने साइंस एंड टेक्नॉलजी के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में सहायक आचार्य विनोद जांगिड़, सिद्धार्थ राव श्रीमती किरण ढिल्ल, यास्मीन खानम, भागवंती धेतरवाल, मनदीप कौर, शिशुपाल, डॉ राजकुमार, लोकेश शर्मा, अजीतपाल सिंह, पंकज मिश्रा, सुनील अग्रवाल, रणजीत सिंह सहित अन्य संकाय सदस्य व महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *