क्या आप भी परेशान है मानसून में स्किन समस्या से

0
Beauty tips for women

मानसून में त्वचा की समस्या

मानसून का दौर चल रहा है। जिसकी वजह से हम स्क्रीन की समस्या से जूझ रहे हैं। अधिक उमस की वजह से पसीना भी अधिक आता है। पसीना आने की वजह से शरीर से बदबू भी आने लगती है। जिसकी वजह से इंफेक्शन होने की संभावना भी बढ़ जाती है।

मानसून के समय ये सावधानियां बरतनी चाहिए

मानसून में हमें कई सावधानियां बरतनी चाहिए नहीं तो उसका परिणाम अधिक नुकसानदायी हो सकता है।

Monsoon problem in daily life
मानसून में उमस की वजह से त्वचा ऑयली हो जाती है।

सबसे पहले हमें अपने खान-पान पर ध्यान देना चाहिए। खट्टी चीजों का सेवन कम करना चाहिए।

बरसात के मौसम में अधिक मसाला युक्त चीजें खाने से बचें। अधिक मसाला युक्त भोजन करने के कारण पिम्पल्स की समस्या बढ़ती है।

गर्मियों के मौसम में ढीले व कॉटन के कपड़े पहनने चाहिए ताकि इंफेक्शन न हो।

अब बात करते है अपने चेहरे की जिस पर मानसून गहरा प्रभाव पड़ता है।

बारिश में उमस व गर्मी की वजह से जो पसीना आता है उसकी वजह से स्किन पर ऑयल निकलने लगता है। और चिपचिपेपन के कारण त्वचा काली व बेजान दिखाई पड़ती है।

ऑयल निकलने के कारण कील मुहांसे व त्वचा से जुड़े इंफेक्शन की संभावना बढ़ जाती है।

Skin problems
समय पर उपाय से त्वचा में निखार बना रहता है।

इन समस्याओं से बचने के उपाय

इन सभी समस्याओं से बचने के लिए हम कई तरीके अपना सकते है।

बारिश के दिनों में दो बार फेस क्लिंजर का प्रयोग करना चाइये।

चेहरे पर स्क्रब का इस्तेमाल किया जा सकता है।जिससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे चेहरे पर भी निखार आता है।

आप घर भी स्क्रब बना सकते है या बाजार में वर्तमान में उपलब्ध विभिन्न विश्वसनीय ब्रांड के स्क्रब का भी इस्तेमाल कर सकते है।

आपकी रसोई में भी उपलब्ध है कुछ चीजें

चावल को दरदरा पीस कर एलोवेरा या दूध, हल्दी, बेसन का पेस्ट बनाकर हल्के हाथों से स्क्रब करें। इसमें आप एक चम्मच निम्बू का रस भी डाल सकते है। निम्बू चेहरे पर इंफेक्शन को होने से रोकता है।

यह स्क्रब आप अपने पूरे शरीर पर भी प्रयोग कर सकते हैं।

इससे जल्द ही अच्छे परिणाम मिलते है।

यह भी पढ़ें

स्नान करते समय आप पानी में नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते है। जिससे शरीर को बदबू से राहत मिलती है तथा विभिन्न रोगों से भी बचाव होता है।

चीनी को कॉफी पाउडर में मिलाकर उसमे एलोवेरा व निम्बू का रस डालकर स्क्रब कर सकते है।

रात को सोने से पहले टोनर अवश्य लगाएं। इससे आपकी स्किन का ph लेवल मेंटेन रहता है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *