वसुंधरा राजे: जन्मदिन समारोह या शक्ति प्रदर्शन


आज 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। आज ही के दिन राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का जन्मदिन भी है। इनके जन्मदिन का मुख्य कार्यक्रम हाड़ौती क्षेत्र के केशोरायपाटन में रखा गया है। यहां भगवान केशवराय के दर्शन का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में पूरे राजस्थान से लाखों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की सम्भावना है। इस कार्यक्रम में वर्तमान व पूर्व सांसदों,विधायकों के शामिल होने की सम्भावना है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से वसुंधरा राजे को अपना जनाधार का शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है।
कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन का नाम देने पर विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने इसे पूर्णतः कार्यकर्ताओं का निजी कार्यक्रम बताया है। उनका कहना है कि यह सिर्फ जन्मदिन का कार्यक्रम है।
वर्तमान में वसुंधरा राजे भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है।इसलिये शक्ति प्रदर्शन जैसी कोई बात नहीं है
राजस्थान में बीजेपी के मुख्यमंत्री चेहरे के सवाल के जवाब में विधायक सिंघवी ने बताया कि यह सब आलाकमान पर निर्भर करता है।
राजस्थान 2023 विधानसभा चुनावों को देखते हुए इसे चुनाव की तैयारी की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।